Thu. Mar 5th, 2026

अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन

समाचार इंडिया/देहरादून। मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिम में  वर्कआउट करते समय निधन हो गया। वह  46 साल के थे। जानकारी के अनुसार अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिम में कसरत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय उनको को दिल का दौरा पड़ा । सिद्धांत वीर सूर्यवंशी लंबे समय से टीवी जगत से जुड़े हुए है। अब तक उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। 15 दिसंबर 1975 को मुंबई में जन्में सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी।  2001 में आए सीरियल कुसुम से उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा था।सिद्धांत को ‘कसौटी जिंदगी की’  पॉपुलर टीवी सीरियल में प्रसिद्धि मिली। उन्होंने सूफियाना इश्क मेरा, ज़िद्दी दिल माने ना, वारिस, सात फेरे: सलोनी का सफर,  एक्टर कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र करण समेत कई धारावाहिकों में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *