Sat. Nov 28th, 2026

वहां खाई में गिरा, एक ही गांव के 8 लोगों की मौत

सतपुली। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लाक के कलवाडी क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में  एक ही गांव के 8 लोगों की मौत हो गई। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि थाना रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वाहन (UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के समय वाहन में 12 लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने बताया कि वाहन में सवार महिलाएं रिखणीखाल में आयोजित एक समूह की बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। हादसे में कान्ति देवी (45), पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़।
2-रेखा देवी(42) पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़।
3- वाहन चालक अनिल देबराडा(48), पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ ।
4- सुमित्रा देवी(50) पत्नी रमेश सिंह पता भंगलवाड़।
5- सुनीता देवी(45), पत्नी मदन सिंह, भंगलवाड़।
6-धनेश्वरी देवी(46), पत्नी किशन चन्द्र, भंगलवाड़।
7- सरोजनी देवी(38), पत्नी मोहन सिंह, भंगलवाड़ ।
8- रजनी देवी(29) भंगलवाड़। की मौत हो गई जबकि 4 अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *