Fri. Sep 20th, 2024

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

समाचार इंडिया। डेस्क। मशहूर गजल गायक व पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का लम्बी बीमारी के बाद आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया । वह 72 वर्ष के थे। वह  कैंसर से पीड़ित थे, उन्हें ये चार महीने पहले ही पता चला। तब से वह किसी से नहीं मिल रहे थे। पंकज उधास का जन्म 17 अप्रैल, 1951 को गुजरात के सर्वकुंड में हुआ था। वे शुरू से ही एक संगीत घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके बड़े भाई मनहर उधास बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर थे । उनके दूसरे भाई निर्मल उधास भी एक बेहतरीन गजल गायक थे। गजल गायकी को अपनी मखमली आवाज से ऊंचाई पर ले जाने वाले पंकज उदास ने कई फिल्मों में भी कई बेहतरीन गजलें गाई। चिट्ठी आई है, न कजरे की धार,“शराब चीज ही ऐसी है यह मेरे यार के जैसी है”, “चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल”,  थोड़ी महंगी हुई शराब, “मजा लेना है पीने का तो कम कम ये गजलें उनकी सुपर हिट रही और आज भी लोगों की जुबां पर है। अपनी बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। 2006 में उन्हें  पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास के निधन पर केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “पंकज उधास  के निधन की खबर से काफी दुख हुआ। उनके 4 दशकों से अधिक के करियर ने  संगीत क्षेत्र को काफी समृद्ध किया और  यादगार और मधुर गजलें दी। उनका निधन संगीत जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *