बैशाखी स्नान के लिए हरिद्वार ने यातायात प्लान जारी किया
हरिद्वार। बैशाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। यात्री और श्रद्धालु परेशान न हो इसके लिए पुलिस ने हरिद्वार पुलिस ने शहर में यातायात प्लान लागू कर दिया है। 13, 14 और 15 अप्रैल को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
