Mon. Sep 21st, 2026

भाजपा में शामिल होने की जताई ईच्छा

logo

देहरादून। भाजपा ने पार्टी में जॉइनिंग के घटनाक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने स्पष्ट किया कि पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर एक निर्धारित प्रक्रिया है जिसके तहत सूचना संप्रेषण से लेकर समन्वय, चर्चा आदि तमाम पहलुओं पर समीक्षा की जाती है। जिसके क्रम में आज कुछ लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते अनुपलब्धता थी और यथासमय विस्तृत चर्चा नहीं संभव हो लायी। वहीं बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टी एवं सामाजिक संस्थानों के लोगों ने भी भाजपा में शामिल होने की ईच्छा जताई है। लिहाजा पार्टी ने तय किया कि सभी लोगों को पूर्णतया प्रक्रिया के तहत, शीघ्र अन्य तिथि पर सामूहिक रूप से भव्य कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *