बेलगाम डम्पर ने पांच युवकों रौंदा, तीन की मौत
रुद्रपुर। सितारगंज के पीलीभीत हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24) पुत्र शरीफ अपने भतीजे मो. नाजिम (16) पुत्र शराफत हुसैन और भांजे मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) पुत्रगण मो. यामीन के साथ सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी से यूपी स्थित गांव मुंडलिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी पीलीभीत हाईवे पर गांव मालपुरी में पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी ठेला गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मो. सैफ और मो. गुलफाम को उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया
