Wed. Sep 23rd, 2026

महिलाओं को टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण में प्राथमिकता देने के निर्देश

logo

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण तथा ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को जनकल्याणकारी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन बिना उचित कारण लंबित न रहें और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वरोजगार, कृषि, लघु उद्योग, महिला समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज सहित विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और बैंकों को समन्वय से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ट्रैकिंग रूट वाले क्षेत्रों की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नाबार्ड की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व साइबर सेल ने संदिग्ध एवं म्यूल बैंक खातों की पहचान और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर बैंक अधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *