Wed. May 13th, 2026

अधिकारियों को गिनाईं समस्याएं

हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व,बभूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं 237 है, भूमि के पास में ही बस्ती के कुछ लोगों ने उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर और खेत में नाली का पानी डाला हुआ है,उन्होंने कब्जा हटवाने एवं नाले के पानी का निस्तारण करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम एवं राजवीर निवासी गंगदासपुर तहसील लक्सर ने ग्राम गंगदासपुर का बाढ़ग्रस्त होने के कारण प्रार्थी को फेरूपुर कठिया में विस्थापित किया गया था,उस जमीन पर गांव के कुछ व्यक्ति कब्जाने के प्रयास कर रहे है,उन्होंने भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी दिनेश कुमार की भूमि जिसका खसरा नं 221,खतौनी संख्या 349,रकबा 0.092 है जो अतमलपुर बोगला परगना ज्वालापुर में स्थित है,प्रार्थी ने दोबारा आबादी दर्ज किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *