Tue. Mar 24th, 2026

राज्यपाल ने हिमालय पुत्र को किया नमन

देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, “हिमालय पुत्र” हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग, संघर्ष और कर्मनिष्ठ जीवन हमें समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श सदैव हमारे मार्ग को आलोकित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *