Mon. Aug 24th, 2026

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहित

logo

देहरादून। कजाकिस्तान के अलमाटी में 12 से 17 जुलाई तक होने वाली एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में देहरादून के रानीपोखरी निवासी रोहित पंवार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहित कोच नवीन रयाल ने बताया कि रोहित का चयन अंडर-69 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। उन्होंने बताया कि रोहित एक होनहार खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रैपलिंग में अब तक पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा रोहित जुजितशु के भी राष्ट्रीय पदक विजेता हैं। वर्ष 2024 में भी रोहित एशियन ग्रैपलिंग चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *