Tue. Mar 24th, 2026

घर घर पहुंची गैस, ग्रामीणों को मिला लाभ

टनकपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में लगातार निर्धारित डिलीवरी पॉइंट्स में गैस आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छीनीगोठ में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सुगम एवं सुलभ बनाने हेतु विशेष व्यवस्था लागू की गई। इसके तहत गैस वाहन द्वारा सिलेंडरों को सीधे गांव तक पहुंचाकर निर्धारित डिलीवरी प्वॉइंट में व्यवस्थित रूप से वितरण किया गया। इससे गांव के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का सीधा लाभ मिल। ग्रामीणों को गैस सिलेंडर लेने के लिए वितरण केंद्रों तक नहीं जाना पड़ रहा, जिससे उनके समय, श्रम एवं अनावश्यक खर्च की बचत हो रही है। डिलीवरी प्वॉइंट में ही गैस वितरण होने से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं दूर-दराज के परिवारों को काफी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि इस व्यवस्था को निरंतर बनाए रखते हुए प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक समयबद्ध रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *