Mon. Aug 24th, 2026

मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री क्लेयर ओ‘नील ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मेलबर्न में सामुदायिक स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने श्री मोदी का स्वागत किया। श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी। वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्ता को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *