Sun. May 3rd, 2026

नर्सिंग अधिकारियों को पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में मिली तैनाती

logo

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 12 सौ 38 नर्सिंग अधिकारियों को पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में तैनाती दे दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैनाती की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 248, अल्मोड़ा में 189, हल्द्वानी में 221, देहरादून में 271, रुद्रपुर में 245 और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 64 नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति नर्सिंग अधिकारियों को संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *