Tue. Sep 1st, 2026

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी तय

देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य में होने वाले सभी 11 कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले इन सेवा कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत,  खजान दास,  रेखा आर्य, श्री सुबोध उनियाल,  सौरभ बहुगुणा,  मदन कौशिक,  राम सिंह कैड़ा संयोजक के रूप में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के अभियान के लिए प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक की जिम्मेदारी तय की गई हैं। जिसमें आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री  राम सिंह कैड़ा एवं सह संयोजक राकेश नैनवाल, 25 करोड़ बच्चों के सपनों के संयोजक कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत एवं सह संयोजक  कुंदन लटवाल, नमो सेवा गाथा में संयोजक  शोभाराम प्रजापति एवं सहसंयोजक  मुलायम सिंह रावत, आंगन का उत्सव कार्यक्रम संयोजक कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य एवं सह संयोजक  हिमानी वैष्णव, कहानी बदलाव की संयोजक  राकेश गिरी एवं सह संयोजक  गुंजन सुखीजा, विकसित भारत संकल्प यात्रा से संयोजक हिमांशु संगथानी एवं सह संयोजक  अमित चौधरी, सेवा ज्योति यात्रा संयोजक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं सह संयोजक  विपिन मैंदोली , सेवा मेरा योगदान संयोजक कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं सह संयोजक  राजेंद्र सिंह बिष्ट, सेवा सेतु अभियान संयोजक कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल एवं सह संयोजक  विनय रूहेला, रंगोली राष्ट्र संयोजक  नेहा जोशी एवं सह संयोजक समिति कल्पना बोहरा, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज संयोजक कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक एवं सह संयोजक  भुवन जोशी को कार्यक्रम के  आयोजन की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में जिला एवं मंडल कार्यशाला के उपरांत संबंधित स्तर पर भी आयोजन टोली का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *