Fri. Sep 20th, 2024

आवाज की दुनिया के फनकार अमीन सयानी का निधन

समाचार इंडिया। मुम्बई। बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं बोलने वाली यह जादुई आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। आवाज की दुनिया के फनकार व प्रसिद्ध रेडियो उदघोक अमीन सयानी का कल देर रात हार्टअटैक से निधन हो गया वह 91 वर्ष के थे। अमीन सयानी बीते लंबे समय से कई बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और उम्र संबंधी कई बीमारी थी। 12 सालों से पीठ दर्द की शिकायत थी। इसलिए उन्हें चलने फिरने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था। अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर  1951 में  की थी।  इसके बाद दिसंबर 1952 में  हिंदी भाषा की और रुख किया और रेडियो सिलोन से  बिनाका  गीतमाला को होस्ट किया। यह शो 1994 तक चला।  इस गीतमाला शो रेडियो का प्रसारण बुधवार रात 8 बजे  होता था। उस दौर में हर कोई इस शो का इंतजार करता था। घर, दुकान, बाजार हर जगह लोग सयानी को सुनने के लिए बेकरार रहते थे। ‘गीतमाला’ की शुरुआत की।  यह शो पूरे भारत मे सबसे चर्चित रहा और लगातार 42 वर्ष तक  लगातार चला। गीतमाला दक्षिण एशिया में खूब लोकप्रिय हुआ था। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *