Fri. Sep 20th, 2024

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार इंडिया। डेस्क। माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन मुस्तैद है। स्नान के लिए सुबह चार बजे से ही हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।  माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही एक माह का कल्पवास आज से समाप्त हो जाएगा।  धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन देवगण पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने आते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस माह में पूजा-पाठ और दान का बहुत महत्व होता है। माघ पूर्णिमा, जिसे माघी पूर्णिमा-माघिन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसका विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है।  माना जाता है कि इस दिन किए गए सभी दान कार्य फलीभूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *