Fri. Dec 19th, 2025

भारत की 15वां राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने दी बधाई

समाचार इंडिया/देहरादून। 

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित किया गया है। इसी के साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी। मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिंहा को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिलने के बाद भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ”भारत ने इतिहास रच दिया है। ऐसे वक़्त में जब 1.3 अरब भारतीय आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब पूर्वी भारत के एक सुदूर इलाक़े में पैदा हुईं आदिवासी समुदाय की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *