Sat. May 2nd, 2026

पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून। 

मौसम विभाग की ओर से जारी तेज गर्मी के ऑरेंज व रेड अलर्ट के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ की आहट राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *