कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार
देहरादून।
हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से करीब 126 लोग फूड पाइजिंग के शिकार हुए। हरिद्वार के जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में जाकर खुद स्वास्थ्य मंत्री धन सह रावत में सभी लोगों का हाल-चाल लिया।
हरिद्वार में जैसे ही त्योहारी सीजन आता है वैसे ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है जहां पर नवरात्रों में फलाहार माने जाने वाला कुट्टू का आटा खाने से अब तक 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं. फिलहाल, सभी लोग हरिद्वार के अलग अलग हॉस्पिटल में एडमिट है कई हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में तो कई श्यामपुर कांगड़ी के पास के ही हॉस्पिटल में एडमिट है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने कल यानी नवरात्रि के पहले दिन का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था जो कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र सहित अन्य दुकानों से कुटटू का आटा खरीद कर लाये थे। जिसको ब्रत खोलने पर खाया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। कल रात से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी ने कुट्टू का आटा खाया था अभी भी लगातार मरीज अस्पताल जा रहे हैं। अब तक ये संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है।
