Fri. Apr 24th, 2026

लक्ष्मण झूला पुल की टूटी तार, आवाजाही प्रतिबंधित

logo

ऋषिकेश।

रविवार को टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मण झूला पुल की एक तार अचानक टूट गई। जिसके चलते पल पर आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजनी बकेट से टकराकर लक्ष्मण झूला पुल का संतुलन बनाने वाली तार टूट गई जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *