Fri. Apr 24th, 2026

फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

logo

रुद्रपुर। 

एक नव विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पड़ोसी महिला ने शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची रुद्रपुर पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय मोहिनी पाल यहां राजा कॉलोनी में अपने पति के साथ किराये पर रहती थी। पिछली शाम को उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के पास लगे पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। महिला का शव पड़ोसी महिला ने फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया और मकान मालिक को इसकी सूचना मकान मालिक ने 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतका की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर मृतका के भाई व अन्य लोग भी पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *