कार से टकराई बाइक, एक की मौत
देहरादून।
सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास सहसपुर की ओर से तेजी से आती हुई एक बाइक कार से टकरा गई । हादसे में बाइक सवार डी बी एस कालेज सेलाकुई में बी बी ए IInd year के दो छात्र निवासी छत्तीसगढ़ गम्भीर रुप से घायल हो गए, दोनो को तत्काल पुलिस ने प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को सुभारती अस्पताल झाजरा ले जाया गया जहाँ एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को सीनर्जी रैफर किया गया है। मृतक और घायल के परिजनो तथा उनके शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक को घटना की सूचना दे दी गयी है।
