Sat. Apr 18th, 2026

मसाज करने के नाम पर विदेशी महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान।

राजस्थान घूमने आई नीदरलैंड की महिला से जयपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मसाज के समय महिला से रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विदेशी युवती को आयुर्वेदिक मसाज करने के नाम पर झांसे में लिया था। पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वह जयपुर छोड़कर भागने की फिराक में था। पीड़ित महिला ने जयपुर के सिंधी कैंप थाने में दुष्कर्म का केस करवाया। इसके बाद थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने कार्रवाई कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *