Fri. Sep 20th, 2024

जानिए आज आपकी राशि क्या कहती है

समाचार इंडिया/ डेस्क।

श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् 2078 || शक-सम्वत् 1943 || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सरll शिशिर ऋतु ll फाल्गुन शुक्ल पक्ष ll एकादशी तिथि मध्याह्न 12ः08 तक तदुपरान्त द्वादशी तिथिll चन्द्रवासरेll चैत सौर संक्रान्ति llतदनुसार 14 मार्च 2022 ll पुष्य नक्षत्र llकर्कस्थ चन्द्र ll मकर में मंगल, कुम्भ में बु़ध, गुरु कुम्भ में, शुक्र मकर में, शनि मकर में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में।।*
आज आपका भविष्य क्या कहता है, क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना से।

मेष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष:  जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। साथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।

धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा भी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित भी रहेंगे।

मकर : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कटु वाणी के चलते आपका कोई अपना रुठ सकता है।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा भी संभव।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *