Fri. Sep 20th, 2024

क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़िए

समाचार इंडिया/ डेस्क

*श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् 2078 || शक-सम्वत् 1943 || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सरll शिशिर ऋतु ll फाल्गुन शुक्ल पक्ष llदशमी तिथि पूर्वाह्न 10ः24 तक तदुपरान्त एकादशी तिथिllरविवासरेll फाल्गुन सौर 29 प्रविष्ट (मासान्त) llतदनुसार 13 मार्च 2022 ll पुनर्वसु नक्षत्र ll मिथुनस्थ चन्द्र अपराह्न 1ः28 तक तदुपरान्त कर्कस्थ चन्द्र ll मकर में मंगल, कुम्भ में बु़ध, गुरु कुम्भ में, शुक्र मकर में, शनि मकर में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में।।

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आप किसी सुखकारक वस्तु जैसे-जमीन,वाहनआदि को खरीद सकते हैं या खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में कोई मांगलिक भी उत्सव भी संभव है।
वृष – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप पूरी तत्परता और ऊर्जा के साथ काम साधने में लगे रहेंगे। जिसकेअच्छे परिणाम भी आपको अवश्य मिलेंगे।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए लिए संघर्षकारक रह सकता है। आप किसी परिजन के कारण भी चिंता में रह सकते हैं। आप स्वयं भी नौकरी के संदर्भ में  स्थानपरिवर्तन ले सकते हैं।
कर्क –आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पिछली परेशानी से आप उबर रहे हैं। आज आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह –आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। स्वास्थ्य कारणों से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है।
कन्या –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए आप किसी योजना पर ठोस और प्रभावी रणनीति बनाने में सफल हो सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपका बौद्धिक चिंतन काफी अच्छा और तुलनात्मक बना रहेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य तो पूर्ण होंगे । आपको काम के प्रति केन्द्रित रहना होगा। क्रोध और जल्दबाजी की प्रवृति को आज त्याग दे।
धनु –आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपके प्रास्तावित कामों में बिलम्ब की स्थिति बन सकती है।   इसलिये कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो आज टाल दें।
मकर –आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।  आपको व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें । मित्र से लाभ होगा। नए लोगों से मेल जोल, संबंधआपके भविष्य के लिए अनिष्टकारक हो सकते हैं।

कुम्भ –आज का दिन आपका कोई  कार्य सफल हो सकता है। आज आपकी चिंता ख़ुसी में बदल सकती है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन –आज का दिन दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।  प्रेम प्रसंग में उलझकर समय और धन दोनों ख़राब कर सकते हैं। मानसिक उलझन के कारण भी परेशान रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा  अनबन हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *