Fri. Sep 20th, 2024

आज का राशिफल

समाचार इंडिया/ डेस्क।

श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् 2078 || शक-सम्वत् 1943 || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सरll शिशिर ऋतु ll फाल्गुन शुक्ल पक्ष llनवमी तिथि पूर्वाह्न 8:09 तक तदुपरान्त दशमी तिथि llशनिवासरेll फाल्गुन सौर 28 प्रविष्ट llतदनुसार 12 मार्च 2022 ll आर्द्रा नक्षत्र अपराह्न 5ः30 तक तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र ll मिथुनस्थ चन्द्र ll मकर में मंगल, कुम्भ में बु़ध, गुरु कुम्भ में, शुक्र मकर में, शनि मकर में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में।।

हमारे जीवन में ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।आइए आज आपकी राशि क्या कहती है आचार्य चन्देश्वर धस्माना से।

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आप -जमीन,वाहनआदि खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में कोई मांगलिक भी उत्सव  संभव है।
वृष – आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप पूरी तत्परता और ऊर्जा के साथ काम साधने में लगे रहेंगे। आप नौकरी व्यवसाय संबंधी किसी सार्थक भ्रमण पर भी जा सकते हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए लिए संघर्षकारक रह सकता है। ख़ासतौर पर धन संबंधी मामलों के कारण आप चिन्तित रह सकते हैं। आप स्वयं भी नौकरी के संदर्भ में गृह नगर से दूर जा सकते हैं। अथवा स्थानपरिवर्तन ले सकते हैं।
कर्क –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  आज आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह –आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ,लेकिन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं।  क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है।
कन्या –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए आप किसी योजना पर ठोस और प्रभावी रणनीति बनाने में सफल हो सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपका बौद्धिक चिंतन काफी अच्छा और तुलनात्मक बना रहेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके कार्य तो पूर्ण होंगे । दैनिक कार्यों में भी कुछ उलझन रह सकती है।  क्रोध और जल्दबाजी की प्रवृति को भी आज त्याग देना चाहिए।
धनु –आज आपके प्रास्तावित कामों में बिलम्ब की स्थिति बन सकती है। आज आपको निवेश बिल्कुल भी नही करना चाहिए। आपके विचारों में भी बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव आयेंगे। इसलिये कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो आज टाल दें।
मकर –आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपके बिगड़ते हुए काम सुधरने शुरू होंगे। यदि आप व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर भी मिल सकते हैं। आप घर या व्यवसाय स्थल के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ –आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सफल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत या चिन्तित हैं तो आज आपकी चिंता ख़ुसी में बदल सकती है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी।
मीन –आज का दिन दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप मनस्थिति को नियंत्रण में रखकर चलते हैं, तो आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे और प्रास्तावित कार्य भी पूर्ण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *