Fri. Sep 20th, 2024

आज क्या बोलते हैं आपके सितारे

समाचार इंडिया डेस्क।

आज आपका दिन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा आइए जानते हैं आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना से।

श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् 2078 || शक-सम्वत् 1943 || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सरll शिशिर ऋतु ll फाल्गुन शुक्ल पक्ष ll नवमी तिथि llशुक्रवासरेll फाल्गुन सौर 27 प्रविष्ट llतदनुसार 11 मार्च 2022 ll मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 2ः31 तक तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र ll मिथुनस्थ चन्द्र ll मकर में मंगल, कुम्भ में बु़ध, गुरु कुम्भ में, शुक्र मकर में, शनि मकर में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में।।

मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें:  त्याग: धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार, मुख्यमंत्री चेहरे पर फिर लग सकती है मुहर…पढ़िए…

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मुधर होंगे।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाई-बहनों का सहयेाग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होगा।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  त्याग: धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार, मुख्यमंत्री चेहरे पर फिर लग सकती है मुहर…पढ़िए…

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। मित्र से मतभेद हो सकता है, आपका चुप रहना बेहतर रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जो लोग अपने धन को निवेश करने जा रहे हैं, उन्हें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए हानिकारक रहेगी।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *