सेना में खुली भर्ती, 6 अप्रैल अंतिम तिथि
समाचार इंडिया/ डेस्क। अगर आप भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं तो भारतीय सेना आपके सपनों को पंख लगाने है रही है, आप के दिल मे जज्बा है तो भारतीय सेना सुनहरा अवसर लेकर आई है। अगर आप भर्ती प्रक्रिया के सभी मापदण्डों पर खरा उतरते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करके अपने हौसलों को उड़ान दे सकते हैं। आवेदन के लिए 8 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Indian Army Short Service Commission (Tech) पुरुष 59th कोर्स और SSC (Tech) महिला 30th कोर्स के पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसमें SSC Tech पुरुष 59वां कोर्स के 175 पद, SSC Tech महिला 30वां कोर्स के 14 पद, अन्य के 2 पद शामिल है। उम्मीदवारों की आयु 1 October, 2022 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, भारतीय सेना की तरफ से भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के रक्षा कर्मियों (defense personnel) की विधवाओं को आयु में छूट दी जाती है। आपको बताएं Indian Army के द्वारा इन पदों के लिए registration 8 मार्च शुरू कर दिए है। साथ ही SSC पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 April 2022 दोपहर 3 बजे तक है।
