Fri. Sep 20th, 2024

जानिए आज क्या कहती है आपकी

समाचार इंडिया/ डेस्क

श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् 2078 || शक-सम्वत् 1943 || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सरll शिशिर ऋतु ll फाल्गुन शुक्ल पक्ष ll अष्टमी तिथि llगुरुवासरेll फाल्गुन सौर 26 प्रविष्ट llतदनुसार 10 मार्च 2022 ll रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11ः24 तक तदुपरान्त मृगशिरा नक्षत्र ll वृषस्थ चन्द्र  ll मकर में मंगल, कुम्भ में बु़ध, गुरु कुम्भ में, शुक्र मकर में, शनि मकर में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में।।

आज आपकी दिनचर्या, और आपकी  भाग्यराशि कैसी रहेगा। जानिए आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना से।

मेष – आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपको काम को लेकर सावधान रहने की जरूरत रह सकती है, सोच-विचार के साथ ही कार्य साधने का प्रयास करें,आज आपको पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है।
वृष – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नतिकारक व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का प्रयोग या जोखिम वाले कार्यों से भी बचना होगा। आज आपको आवश्यक वस्तुओं के अलावा खरीददारी से भी बचना होगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो आज आपको अच्छा धन लाभ होने का योग है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष धन लाभ की संभावना है।
सिंह –आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग रोज़गार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें भी आज सफलता मिल सकती है या कोई अच्छे संकेत मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको स्थानपरिवर्तन नही करना है।
कन्या –आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आप के मन-मस्तिष्क में आज व्यापापरिक गतिविधि को विस्तार देने के बारे में विचार आ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भी आपको कोई कल्याणकारी मार्गदर्शन मिल सकता है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी सुधर सकते हैं।
तुला –आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में माहौल अपने अनकूल बनाने का प्रयत्न करना होगा। अन्यथा सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है। नौकरी व्यवसाय में किसी प्रकार का बदलाव करना भी उचित न होगा।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लम्बित कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ की संभावना बन रही है। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मतभेद हैं, तो आज मतभेद दूर होंगे।
धनु –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप विरोधियों के कारण अशान्त रहते हैं, तो आज आपके विरोधी परास्त हो रहे हैं।
मकर –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपका प्रियजन से बोलचाल हो सकती है, संयम बरते।  स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।  तनाव रहेंगे।

कुम्भ –आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आप पारिवारिक सदस्यों के कारण भी चिंता में रह सकते हैं। आज आपको जल्दबाज़ी और आक्रामकता से भी बचना होगा। दिन सुखपूर्ण विताने लिए अपनी रुचि के अनुरूप देवी-देवता की पूजा,ध्यान,प्रार्थना अवश्य करें।
मीन –आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसकी सफलता की पूरी संभावना है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आज आपका बौद्धिक चिंतन भी काफी सकारात्मक और रचनात्मक रहने वाला है। अतः आज आप काम के प्रति जितने गम्भीर और समर्पित रहेंगे उसी अनुपात में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *