Fri. Sep 20th, 2024

देहरादून।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती है। सभी राशियों के अलग-अलग अक्षरों का निर्धारण किया गया है। कुडंली के अनुसार व्यक्ति का नाम का पहला अक्षर ही उसकी राशि का निर्धारण करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति कि राशि के अनुसार हम उसके गुण और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। आइये आज हम आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना से जानते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है। 

मेष – आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहेगा। आपके प्रास्तावित कार्य तो पूरे होंगे,लेकिन कुछ बाधाऐं भी आ सकती हैं। मन में कुछ निराशा भी हो सकती है, जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य में भी पड़ सकता है। अतः आज आपको मुख्य रूप से आशावान बने रहना होगा।

वृष – आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा ही रहेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको कार्य क्षेत्र नौकरी अथवा व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होगा।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए  शुभ है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपका असंभव कार्य भी आज सम्भव हो सकता है।  यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपकी पदोन्नति भी संभव है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। आज आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसकी सफलता की लगभग पूरी संभावना बन रही है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम की पूर्णता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज से अच्छे संकेत दिखने शुरू हो सकते हैं। आज भी आपको जोखिम वाले कामों से  बचना होगा।

कन्या – आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में जहाँ अच्छा धन लाभ होगा वहीं आर्थिक संबंधी रुकावटें भी दूर होंगी। यदि आप न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और धन दोनों प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको रोजगारपरक अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

तुला – आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।आपको नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित लाभ , उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोजगार पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,तो आज आपको  अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नौकरी व्यपार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है।।

धनु – आज का दिन भी आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है आपको धैर्यपूर्वक नियमित कार्यों में ध्यान केन्द्रित करना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी वस्तु विशेष या व्यक्ति विशेष से ख़ुशी मिल सकती है। दैनिक कार्य  संतोष पूर्ण चलते रहेंगे।

कुम्भ – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिंतित हैं, तो आज आपकी चिंता प्रसन्नता में बदल सकती है।

मीन – आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में शुभ रहने वाला है। आपको किसी कार्य विशेष की सिद्धि के कारण ख़ुशी मिल सकती है। आज आपके सम्मान या पद में वृद्धि हो सकती है। किसी उच्चस्थ अधिकारी या सत्तासीन व्यक्ति का भी आपको सहयोग मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *