Wed. Sep 23rd, 2026

सिनेमा भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है: राष्ट्रपति

logo

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सिनेमा भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सिनेमा विभिन्न भाषाओं, क्षेत्रीय ष्टिकोणों और सामूहिक राष्ट्रीय आकांक्षाओं को जोड़ने वाले सेतु का काम करता है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित ऐतिहासिक 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी पुरस्कार विजेता कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को बधाई दी। राष्‍ट्रपति ने भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण रचनात्मक योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सिनेमा देश के साझा सपनों और सामाजिक यात्रा को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश भर के फिल्‍म जगत के कुल 92 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को पांच दशकों से अधिक के अपने अभिनय क्षेत्र के शानदार योगदान के लिए वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फीचर फिल्म श्रेणी में, राजनीतिक थ्रिलर ‘आर्टिकल 370’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का ‘स्वर्ण कमल’ अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *