कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। साथ ही मार्गों को व्यवस्थित और अतिक्रमणमुक्त रखने एवं जिन सड़कों पर फुटपाथ प्रस्तावित हैं, वहां पैदल यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
