नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर निर्धारित
देहरादून। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 29 सितंबर से औपचारिक चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
