लंबित भूमि अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) रमेश कुमार सुधांशु ने चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 के तहत लंबित भूमि अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को भूमि का कब्जा उपलब्ध कराने को कहा है। सचिवालय में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 से संबंधित भूमि अधिग्रहण,मुआवजा वितरण, सक्षम प्राधिकारी स्तर पर लंबित मुआवजा मामलों, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य संबंधित विषयों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
