Thu. Jun 18th, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया

उत्तरकाशी। 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 0 से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मानसून के दौरान गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एवं 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *