उत्तराखंड मूल के कमलेश कुमार पंत बने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव
देहरादून। उत्तराखंड मूल के सीनियर आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को हिमाचल प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी के.के.पंत ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभाला है। मृदभाषी,मिलनसार और ईमानदार छवि के अधिकारी श्री पंत का उत्तराखंड से गहरा नाता है,यहाँ के मूल निवासी होने के साथ-साथ उन्होंने उत्तराखंड में प्रतिनिक्युति में रहने के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
