आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन की नई कार्यकारिणी गठित
सतपुली। सतपुली आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन का आज नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितकिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जानकी प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भारत भूषण नैथानी के द्वारा सभी नई कार्यकारिणी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर जय कृष्णा नैथानी, उपाध्यक्ष नवीन नैथानी, महामंत्री सोमदत्त नैथानी, मंत्री राजेंद्र प्रसाद रावत, कोषाध्यक्ष आलोक नैथानी, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र राणा, उप कोषाध्यक्ष मनीष नैथानी, लेखा परीक्षा रजनीश बोराई ने शपथ ली । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन कौशल्या रावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अध्यक्ष जय कृष्ण ने सभी लोगों से अपील की वे अपने बच्चों को सनातन धर्म के बारे में बताएं और उनको अपने पूर्वजों के बारे में भी जानकारी दें और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले। इस अवसर पर उन्होंने सभी पूर्व आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन के पदाधिकारी का भी आभार जताया । कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया जिसमें समिति से जुड़े सतीश नैथानी, राजेंद्र नैथानी , अर्जुन सिंह नेगी, पंकज रावत, अंजू बिष्ट, सुधा अग्रवाल, हेमंत नैथानी, जानकी प्रसाद नैथानी, ,मदन सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष को संस्कृत क्रियाकलाप का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर एस आई सोहनलाल ज्योति देवी टीकम सिंह नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद नैथानी, अशोक रावत, प्रधान पांचाली, दीपक सिंह, पवन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे समापन ।
