Sat. Apr 25th, 2026

बदरीनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक

logo

देहरादून। बदरीनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की गई थी। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *