Sat. Apr 25th, 2026

स्थानीय उत्पादों की खरीदारी हुई आसान

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी अब आसान हो गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री मार्ग, हीना पार्किंग में 9 पोर्टेबल पिंक कियोस्क का उद्घाटन किया और मध्य प्रदेश से आए यात्रियों से यात्रा सुविधाओं व उत्पादों की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया, जिसकी यात्रियों ने सराहना की। इन कियोस्क से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका का संबल मिलेगा और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। यहां पहाड़ी नमक, स्थानीय अचार, बुरांस व माल्टा जूस, नींबू पानी, जैम और हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध होंगे, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *