Sat. Apr 25th, 2026

क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील पौड़ी के राजस्व ग्राम डोभाल ढांढरी का भ्रमण कर क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व टीम ने कृषक कुलदीप सिंह के खेत में मानक अनुसार 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर ‘सीसीई एग्री ऐप’ के माध्यम से वैज्ञानिक पद्धति से प्रयोग किया, जिसमें 10.86 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं की कटाई कर ग्रामीण महिलाओं के साथ पारंपरिक मंडाई कार्य में सहभागिता की। उन्होंने ग्राम प्रधान अर्चना रौथाण व ग्रामीणों से संवाद कर आजीविका, पेयजल, खेती व डेयरी कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन करते हुए गौशाला, मुर्गी बाड़ा व पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। साथ ही नवनिर्मित सीसी मार्ग व रेलिंग की स्थिति भी देखी। ग्रामीणों ने तिमली से कालिंका मंदिर तक संपर्क मार्ग में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसल नुकसान की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षात्मक घेरबाड़ के प्रस्ताव जिला योजना से प्राथमिकता पर स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी, एलआरओ पूरण प्रकाश, कानूनगो जगदीश चंद्र ओलिया, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप शाह, इंश्योरेंस कंपनी से राकेश शर्मा, सुमित सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *