केंद्र ने बढ़ाई समय सीमा
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-प्रथम चरण के अवशेष भुगतान के साथ ही दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों को पूरा करने की समय सीमा भी मार्च 2027 तक विस्तारित कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखण्ड को सहयोग कर रही है।
