Tue. Mar 24th, 2026

बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। बाल विकास परियोजना कोट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद संदीप रावत तथा विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष शशि उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली ने किया। उन्होंने महिलाओं व अभिभावकों को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सुपरवाइजर सीता देवी ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ बालिकाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दो नवजात बालिकाओं सारिया व बानी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया तथा एक महिला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि नकोट कीर्तन मंडली ने भजन–कीर्तन से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं के हित में विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए बेटियों को समान अवसर देने की आवश्यकता बताई, वहीं प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *