Fri. Feb 6th, 2026

सीडीएस चौहान 21 को श्रीनगर में

श्रीनगर। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर का दौरा करेंगे व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और समन्वय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सीडीएस अनिल चौहान के भ्रमण को लेकर विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *