Mon. May 25th, 2026

बस खाई में गिरी, चार यात्रियों की मौत

देहरादून। विकासनगर में हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 36 यात्री सवार थे। जिनमें से बस चालक समेत चार की मौत हो  गई  है। राहत एवं बचाव दल ने बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस दुर्घटना में  मरने वालों की पहचान यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम – क्यारला नेरवा हिमाचल प्रदेश,  रिचा (30) पत्नी  बिरेंद्र उम्र , ग्राम- विज़मल, नेरवा हिमाचल प्रदेश , धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा हिमाचल प्रदेश  , बस चालक दिनेश कुमार(54)  पुत्र मोहन सिंह , ग्राम चोपाल , शिमला के रूप में हुई। बस में 36 यात्री सवार थे। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुख जताया। उन्होंने डीएम से फोन पर बात कर  जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *