Thu. Jul 9th, 2026

लोकभवन में 27 से शुरू होगा वसंतोत्सव

देहरादून। लोक भवन, देहरादून में आयोजित होने वाला वसंतोत्सव हमारे लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की प्रकृति, सृजनशीलता और सामूहिक सहभागिता का उत्सव है। वसंतोत्सव–2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि लोक भवन, देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष 27 फरवरी से 1 मार्च तक पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।वसंतोत्सव के माध्यम से फ्लोरीकल्चर, शहद, अरोमा और मिलेट जैसे उत्तराखण्ड के विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष से प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप्स को ‘राज्यपाल विशेष पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वसंतोत्सव-2026 प्रकृति, परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम बनकर उत्तराखण्ड की सामूहिक ऊर्जा और संभावनाओं को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *