Mon. May 25th, 2026

मौसम लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी की सम्भावना

logo

देहरादून । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदल सकता है।  पर्वतीय इलाकों में  हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *