Mon. Feb 2nd, 2026

युवक ने की युवती की हत्या

logo

देहरादून। देहरादून के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक ने धारधार हथियार से हमला कर युवती की हत्या करदी। हत्या के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने  युवती को दून अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आज मछी बाजार क्षेत्र के दूल्हा बाजार के पास गली में एक बाइक सवार युवक और युवती बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने अचानक धारदार हथियार निकाल कर युवती के गले पर हमला कर दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हमले में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल आरोपित युवक आकाश कुमार(27), पुत्र कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया। वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *