Mon. Feb 2nd, 2026

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवती का शव

logo

देहरादून। कोतवाली विकासनगर को ढालीपुर हरबर्टपुर में सडक किनारे झाडियों का शव मिलने से सनसनी मचा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एक युवती का शव बोक्सा बस्ती ढालीपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा थाथा, मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। युवती के सिर पर काफी चोटें थीं। युवती की  पहचान 12वीं में पढ़ने वाली मनीषा(18), पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप मे की गई।  पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से पूछताछ में शाम के समय मृतका का अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र, छोटा निवासी, बोक्सा बस्ती ढालीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने की बात बताई गई। उसके बाद वह घर नहीं लौटी।  काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों  मृतका के पिता आनन्द सिंह ने कोतवाली विकासनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई।  पुलिस ने घटना की त्वरित कार्रवाई करते करते हुए मामले में आरोपित सुरेन्द्र की मोटरसाइकिल व व दरांती को बरामद किया गया। घटना में फरार अभियुक्त की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले में आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *