Mon. May 25th, 2026

मौसम का बदलेगा मिजाज,कहीं बरसेंगे बादल, कहीं गिरेगी बर्फ

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश भर में आज से  3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग द्वारा बर्फबारी की संभावना जताए जाने के बाद राज्य में पर्यटन गतिविधियों में एक बार फिर वृद्धि होने की उम्मीद है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर ने बताया कि पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *