Sat. Jan 17th, 2026

देवभूमि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। इस विरासत को सहेजने और राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सरकार ने धार्मिक संरचनाओं के नाम पर 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। साथ ही 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया है।  उन्होंने कहा कि उन मदरसों को सील किया गया है, जहां नियमों के विरुद्ध कट्टरपंथी शिक्षा दी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि देवभूमि की संस्कृति, सामाजिक संतुलन और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *